CBI Operation Chakra | सीबीआई के ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत 26 साइबर अपराधी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

नयी दिल्ली। देश में चल रहे साइबर अपराध गिरोहों को खत्म करने के लिये केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत अब तक 26 कथित साइबर अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के साथ समन्वय में शुरू किया गया है। सीबीआई ने कहा कि कर्नाटक पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, दिल्ली पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, पंजाब पुलिस ने दो और अंडमान व निकोबार पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे को देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई, कहा- उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “अभियान का उद्देश्य भारत में इन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोहों के बुनियादी ढांचे को खत्म करना और इन अपराधियों को न्याय के दायरे में लाना है। अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध के खिलाफ भारत की लड़ाई ने इस प्रकार एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर