महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 26 नये मरीज, कुल मामले 661 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 26 नये मरीज सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 661 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 26 नये मामलों में 17 पुणे से, चार उसके पड़ोसी इलाके पिंपरी चिंचवड़ उपनगर से, तीन अहमदनगर से और दो औरंगाबाद से हैं। मुंबई में कोई नया मामला सामने आने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है इसलिए मुंबई के आंकड़े बाद में जारी किए जाएंगे।

राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है जबकि 52 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 को पार कर गयी है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra