लद्दाख में कोरोना वायरस के 26 नए मामले, 75 मरीज स्वस्थ हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

लेह। लद्दाख में कोविड-19 के 26 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,730 हो गयी है जबकि 75 और मरीजों के स्वस्थ होने से उपचाराधीन मामलों की संख्या 433 हो गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में कोविड-19 से अब तक 200 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित लेह में 143 मरीजों की मौत हुई है और करगिल जिला में 57 मरीजों ने दम तोड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में लेह में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,272 हो गयी है जबकि करगिल में संक्रमण के आठ मामले आये है जिससे संक्रमितों की संख्या 3,458 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गंगा किनारे पड़े शवों के निपटान संबंधी याचिका खारिज की

लेह प्रशासन ने जिले में काम कर रहे नेपाली नागरिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभियान के तहत 18 से 45 साल की आयु के 324 नेपाली नागरिकों को शुक्रवार को खलत्सी स्वास्थ्य केंद्र में टीके की पहली खुराक दी गयी।’’ उन्होंने बताया कि स्कर्बुचन और सास्पोल स्वास्थ्य केंद्रों में भी नेपाली नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है।

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल