Taiwan Elections: 22 शहरों और काउंटी में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

ताइवान में 22 शहरों और काउंटी में महापौर, परिषद सदस्यों और अन्य पदों पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में देश के कुछ प्रमुख शहरों में बेहद कड़ा और चौंकाने वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।

आम तौर पर मतों की गिनती और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाते हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल चार साल का होगा। अधिकतर उम्मीदवार सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) या नेशनलिस्ट पार्टी के हैं, जिसे कुओमिंतांग या केएमटी के नाम से भी जाना जाता है।

पारंपरिक रूप से केएमटी का स्थानीय चुनावों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्ष 2022 में डीपीपी को 22 में से केवल पांच क्षेत्रों में ही जीत मिली थी। ताइवान एक स्व-शासित लोकतंत्र है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।

चुनाव से पहले, सरकार ने चीन द्वारा लगातार चलाए जा रहे ‘दुष्प्रचार’ अभियानों का हवाला देते हुए जनता को सोशल मीडिया पर किए जाने वाले किसी भी फर्जी दावे के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

प्रमुख खबरें

Deepathoon Controversy | तमिलनाडु में टकराव के हालात? सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात हुई CRPF की फौज, जानें पूरा विवाद

Explained Delimitation Bill 2026 | लोकसभा सीटों में 50% की वृद्धि और 15 साल का महिला आरक्षण: केंद्र की नई परिसीमन योजना का पूरा विश्लेषण

India vs New Zealand: क्राइस्टचर्च टेस्ट में लड़खड़ाई टीम इंडिया, 59 रन पर गिरे 3 विकेट

RSS का दिल्ली में राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम 29 नवंबर को, Mohan Bhagwat और पूर्व CJI खेहर करेंगे संबोधित