असम में कोरोना वायरस के 2,644 नए मामले आए, 21 और मौतें हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

गुवाहाटी। असम में बृहस्पतिवार को 2,644 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,27,200 हो गए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,764 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। लखीमपुर जिले में सबसे अधिक 285 नए मामले सामने आए, इसके बाद गोलाघाट में 280, सोनितपुर में 173 और कामरूप मेट्रो में 168 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,701 है। राज्य में डिब्रूगढ़, जोरहाट और सोनितपुर में तीन-तीन, जबकि बिश्वनाथ, कार्बी आंगलोंग और शिवसागर में दो-दो मौतें हुईं। कामरूप मेट्रो, करीमगंज, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी और तिनसुकिया में एक-एक मौत हुई है। राज्य में आज 2,946 कोरोना वायरस रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 4,99,388 कोविड-19 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

DIY Diya Holder: बेकार पीली चूड़ियों को फेंकने के बजाय बनाएं Vintage Candle Holder, दिवाली बनेगी खास

ओडिशा: चक्रवात Arnab और बाढ़ के असर के कारण CM Mohan Majhi ने दिवाली समारोह टाला

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल की सफाई, 56 सैंपलों में 19-21% इथेनॉल की पुष्टि

बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महातूफान: 2 दिन में ही 100 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार, जानें भाषा-वार कमाई