Lipstick Tips: सूखी Lipstick को न समझें बेकार, ये Amazing Beauty Hacks मिनटों में बना देंगे Brand New

By अनन्या मिश्रा | Mar 16, 2026

हमारी फेवरेट लिपस्टिक न जाने कब रखे-रखे सूख जाती है और हमें पता भी नहीं चलता है। वहीं कई बार जब लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं, तो वह जल्दी टूट जाती है। कई बार थोड़ा सा इस्तेमाल करने से बाद हम लिपस्टिक को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुरानी और सूखी लिपस्टिक कितने काम की होती है। क्या आप जानती हैं कि आसान नुस्खों की मदद से आप सूखी, पुरानी और टूटी हुई लिपस्टिक को फिर से नया रूप दे सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूखी लिपस्टिक को फेंकने की बजाय इसको दोबारा कैसे इस्तेमाल में ला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: महंगे Products छोड़ें! Expert का यह नुस्खा Dead Skin हटाकर देगा चेहरे पर Natural Glow. 

गर्म पानी का इस्तेमाल

लिपस्टिक सूखने की मुख्य वजह इसकी नमी का खत्म हो जाना है। इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें। फिर लिपस्टिक को अच्छे से बंद करके इसमें 5 से 10 मिनट के लिए रख दें। गर्म पानी की गर्माहट से अंदर जमा हुआ वैक्स पिघल जाएगा और टेक्सचर फिर से मुलायम हो जाएगा।

टूटी हुई लिपस्टिक को ऐसे जोड़ें

जब महंगी लिपस्टिक टूट जाती है, तो बड़ा दुख होता है। लेकिन इसको ठीक करना बहुत आसान है। टूटे हुए हिस्से के निचले सिरे को लाइटर या माचिस की मदद से पहले हल्का गर्म कर लें। फिर जब लिपस्टिक पिघल जाए, तो इसको वापस बेस पर चिपकाएं। इसको 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस आसान तरीके से आपकी लिपस्टिक फिर से जुड़ जाएगी।

कस्टमाइज्ड लिप पैलेट

अगर आपके पास कई लिपस्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े बचे हैं। तो आप सभी टुकड़ों को एक चम्मच में निकाल लें। फिर मोमबत्ती की लौ के ऊपर रखकर लिपस्टिक के टुकड़ों को हल्का पिघलाएं। अब इसमें थोड़ा सा वैसलीन मिलाएं। इस मिश्रण को एक छोटी खाली डिब्बी में भर लें और जमने दें। इस आसान तरीके से आपका नया क्रीमी लिप बाम या लिपस्टिक पैलेट तैयार है।

प्रमुख खबरें

WFI का बड़ा एक्शन: WADA नियमों के उल्लंघन पर Vinesh Phogat की वापसी पर लगी रोक

Lionel Messi का डबल धमाका, Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

El Clásico का महामुकाबला: Barcelona खिताब पक्का करने उतरेगी, Real Madrid के सामने लाज बचाने की चुनौती।

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!