महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 26,538 नये मामले, आठ मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,538 नये मामले सामने आए जबकि आठ मरीजों की बीमारी से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले पिछले दिन की तुलना में 43.71 प्रतिशत बढ़ गए। विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ, राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 67,57,032 हो गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,41,581 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के भी 144 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले 797 हो गए हैं। मंगलवार को, महाराष्ट्र में 18,466 नये मामले आए थे और 20 मरीजों की मौत हुई थी।

प्रमुख खबरें

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज

Story Books For Kids Under 5: किताबों की इन 5 कहानियों से बच्चों को मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख

आवारा पशुओं पर Supreme Court के फैसले पर NHAI ने मांगी स्पष्टता, CJI सुनवाई को तैयार