लॉकडाउन के समय 23 लाख से अधिक शिक्षकों ने ट्रेनिंग के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन के समय में 23 लाख से अधिक शिक्षकों ने निष्ठा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण कराया और उन्हें 18 माड्यूलों के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया ‘‘निष्ठा कार्यक्रम शिक्षकों के प्रशिक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसके तहत पिछले साल 17 लाख से अधिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। ’’ उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय में भी 23 लाख से अधिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण कराया और उन्हें 18 माड्यूलों के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अंडमान में 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 5,035 हुई

लेकिन लॉकडाउन और उसके बाद ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई हुई और विद्यार्थियों का साल बर्बाद नहीं होने दिया गया। इसके लिए स्वयंप्रभा, ई-पाठशाला और दीक्षा जैसे एप तथा पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई चलती रही। इससे दिव्यांग छात्रों को भी बहुत लाभ हुआ।’’ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए समुचित संसाधन होने संबंधी एक पूरक प्रश्न के उत्तर में निशंक ने बताया कि इसके लिए भी सरकार की ओर से व्यवस्था की गई। ऐसे छात्रों के लिए शिक्षा संबंधी चैनल खोले गए और सामुदायिक रेडियो की मदद ली गई। उन्होंने कहा ‘‘इस पूरे अभियान के दौरान राज्यों और शिक्षकों की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा