वेनेजुएला में मई दिवस पर हुए संघर्ष में एक की मौत, कम से कम 27 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को एकजुट करने की विपक्ष के नेता जुआन गोइदो की कोशिश के बीच मई दिवस पर सशस्त्र बलों और विपक्ष के समर्थकों के बीच संघर्षों के दौरान एक महिला की मौत हो गई और कम से कम 27 लोग घायल हो गए। गैर सरकार ‘वेनेजुएलन आब्जर्वेट्री ऑफ सोशल कन्फ्लिक्ट’ ने ट्वीट किया कि जुरुबिथ रौसिओ (27) की ‘‘प्रदर्शन के दौरान सिर में गोली लगने’’ के बाद एक क्लीनिक में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: तख्ता पलट की कोशिश के बीच वेनेजुएला में दंगे भड़के, 1 की मौत, 69 लोग घायल

सरकारी एवं मानवाधिकार समूहों ने बताया कि 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वेनेजुएला प्राधिकारियों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी थी। अमेरिका और रूस संकट को और गहरा करने के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand