पाकिस्तान में बढ़ रहा कोरोना वायरस का प्रकोप, मरीजों की संख्या 2,700

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 2,708 हो गई। अकेले पंजाब प्रांत में इसका आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है। ‘नेशनल हेल्थ सर्विसेज’ के मुताबिक कोविड-19 के कारण अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि देश में 140 लोग इसके संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं। पाकिस्तान में इस बीमारी के मुख्य केंद्र के तौर पर पंजाब प्रांत उभरा है जहां कुल 1072 मामले सामने आए हैं। सिंध में 839, खैबर पख्तूनख्वा में 343, बलूचिस्तान में 175, गिलगित-बाल्तिस्तान में 193, इस्लामाबाद में 75, पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि इस घातक विषाणु की रोकथाम के लिये उठाए जा रहे सरकार के तमाम कदमों के बावजूद देश में इस बीमारी का प्रसार तेजी हो रहा है। विश्व बैंक ने शुक्रवार को नावेल कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटने में मदद के लिये 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता मंजूर की है। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक ‘पाकिस्तान में प्रभावी तरीके से महामारी प्रतिक्रिया’ शीर्षक वाली यह परियोजना सरकार को बीमारी के खिलाफ प्रतिक्रिया देने और जन स्वास्थ्य तैयारियों के लिए एक राष्ट्रीय तंत्र को मजबूत बनाने में मदद देगी। कोविड-19 महामारी का प्रकोप कब तक रहेगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को निर्माण क्षेत्र के लिए एक व्यापक पैकेज की घोषणा की जिससे अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra