देश में कोविड-19 के 2,710 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,814 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

नयी दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,47,530 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,814 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, 14 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,539 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 400 की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

रेजीनगर में BJP की जीत तय बताकर हुमायूं कबीर ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

Global South सहयोग की मुख्य नींव है कौशल विकास, Ghana में ITEC कार्यक्रम में बोले Jaishankar

Black Sea हमलों के बाद MEA ने दी राहत भरी खबर, 23 भारतीय क्रू मेंबर्स समेत सभी नाविक सुरक्षित

India-Bangladesh संबंधों पर हुई चर्चा, Foreign Secretary Vikram Misri से मिले Riaz Hamidullah