भारत में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 27,553 नए मामले, 284 की मौत

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2022

भारत में अब तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 1,525 मामले सामने आ चुके हैं, ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 27,553 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,89,132 तथा 284 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,770 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,22,801 हुई।

पहले ही कोरोना वायरस की दो लहरों की त्रासदी झेलने के बाद तीसरी लहर की आहट भी लोगों को डरा रही है। केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना ओमिक्रॉन को लेकर खास सक्रिय दिखाई दे रही है। कई राज्यों में कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं। जिसमें नाइट कफ्यू और धारा 144 जैसी चीजे हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में अचानक आई तेज़ी के चलते, आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में समस्या आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: अंडमान-निकोबार में पांच नए मामले सामने आए

मिलकर लड़ने से महामारी से जीत इसी साल

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ट्रेडोस गेब्रेसियस ने कहा है कि अगर सभी देश मिलकर काम करें, तो उन्हें उम्मीद है कि कोरोना को 2022 में हराया जा सकता है। उन्होंने नए साल के अपने संदेश में सभी देशों को संकीर्ण राष्ट्रवाद और वैक्सीन की जमाखोरी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीब देशों को भी कोरोना वैक्सीन भेजी जानी चाहिए। वैक्सीन देने में असमानता से इस महामारी से लड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda