उत्तर प्रदेश में कोरोना से 278 और मरीजों की मौत, 21,331 नये संक्रमित मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और नये मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से 278 संक्रमितों की मौत हुई है और 21,331 नये मामले सामने आये हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 278 संक्रमितों की मौत हो गयी है और 21,331 नये संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण के प्रारंभ से अब तक कुल 15,742 लोगों की मौत हो गयी है और 15,24,767 लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रसाद ने दावा किया कि संक्रमित होने वालों की अपेक्षा उपचारित होकर घर जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21,331 नये संक्रमितों के सापेक्ष 29,709 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 12,83,754 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्‍य में इस समय 2,25,271 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें पृथकवास में 1,66,370 लोग हैं और बाकी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में, राज्य में 2.19 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जबकि अब तक राज्य में 4.31 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण का दावा करते हुए कहा कि विगत 30 अप्रैल, 2021 की अपेक्षा राज्य में कोरोना मरीजों के 77,000 मामले कम हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं, सम्पूर्ण लॉकडाउन से रोजी रोटी पर असर पड़ेगा: ममता

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में लगातार संक्रमितों की संख्या घट रही है और पिछले 24 घंटे में 1,274 नये संक्रमित पाए गए और 26 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इस अवधि में राज्‍य में सर्वाधिक नये मरीज मेरठ में पायेगये जिनकी संख्या 2,269 दर्ज की गई है। गोरखपुर में 1,031, गौतमबुद्धनगर में 1,026 मरीज मिले और बाकी जिलों में इसकी संख्या एक हजार से नीचे हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक कानपुर नगर में 30 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके अलावाझांसी में 16,आजमगढ़ में 15, हरदोई और गोंडा में 12-12 तथा गौतम बुद्ध नगर में 10 और मरीजों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Lodha Developers का दिल्ली-एनसीआर में पहला कदम, Gurugram में 1,200 करोड़ रुपये से बनेगा ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत

Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

IAF प्रमुख Ashutosh Dixit ने तय की प्राथमिकताएं, VAYU विजन के तहत लड़ाकू क्षमता बढ़ाने पर जोर