बलूचिस्तान के वाशुक जिले में बस के खड्ड में गिरने से 28 लोगों की मौत, 20 घायल

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

पाकिस्तान में एक बड़ी दुर्घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जब क्वेटा जा रही एक बस बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में खाई में गिर गई। पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटना का संभावित कारण टायर फटने को बताया है, जिससे बस खड्ड में जा गिरी। डॉन के मुताबिक, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी और मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। कम से कम 22 लोगों ने बसिमा सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया, जहां घायलों को ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बस के खड्डे में गिरने से 28 लोगों की मौत

18 मई को पंजाब प्रांत के खुशाब जिले में एक ट्रक के सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से एक ही परिवार के कम से कम 13 सदस्यों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि यह दुर्घटना खुशाब में सड़क पर ब्रेक फेल होने के कारण हुई जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ़, भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी लागू हो SAVE अमेरिका एक्ट

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची