पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले आये, अब तक 6,42,27,955 डोज लगायी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की। दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग से कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 352 हो गये। 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 28 हो गये। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कोविड टेस्ट किये जा रहे है। प्रदेश देश में 07 करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला इकलौता राज्य है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी/निगरानी समितियों द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया मुख्यमंत्री द्वारा कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में निरन्तर कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। मेडिकल कालेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू/आइसोलेशन बेड की संख्या 6600 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में 5,850 बेड खास तौर पर तैयार कर लिए गए। वर्तमान में 56,000 आइसोलेशन बेड और 18000 आईसीयू बेड कोविड की जरूरतों के अनुरूप उपलब्ध हैं। 

प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग सेें कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 352 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 28 हो गये है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कोविड टेस्ट किये जा रहे है। प्रदेश देश में 07 करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला इकलौता राज्य है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी/निगरानी समितियों द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में निरन्तर कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। मेडिकल काॅलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू/आइसोलेशन बेड की संख्या 6600 से अधिक हो गई है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में 5,850 बेड खास तौर पर तैयार कर लिए गए हैं। वर्तमान में 56,000 आइसोलेशन बेड और 18000 आईसीयू बेड कोविड की जरूरतों के अनुरूप उपलब्ध हैं। अब तक प्रस्तावित 552 आॅक्सीजन प्लांट में से 336 क्रियाशील हो चुके हैं। शेष निर्माणाधीन प्लांट शीघ्र क्रियाशील हो जायेंगे। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यालयों में आज से भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तरह के प्रबंध किए जाएं। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि प्रदेश में 26 से 29 अगस्त, 2021 राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 1,56,524 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदांे से आरटीपीआर जांच के लिए 87,851 सैम्पल भेजे गये। प्रदेश में अब तक कुल 7,08,85,900 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 34 लोग तथा अब तक 16,86,006 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 352 एक्टिव मामले हैं तथा 243 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,73,298 घरों के 17,24,41,960 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 7,37,276 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,40,26,148 तथा दूसरी डोज 1,02,01,807 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,42,27,955 डोज लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 अगस्त, 2021 को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम विभिन्न जनपदों मेें जाकर कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कोविड वैक्सीनेशन, पीकू/नीकू बेड, स्वास्थ्य से संबंधित नये उपकरण तथा आॅक्सीजन प्लांट आदि को देखा जायेगा तथा माॅक ड्रिल भी की जायेगी। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्यों द्वारा 25 अगस्त, 2021 को विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जायेगी

उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के पात्र बच्चों को उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से 25 अगस्त, 2021 को विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जायेगी। 25 अगस्त को सोनभद्र में सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, बस्ती में सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह, शाहजहाॅपुर में सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल, देवरिया में सदस्य श्रीमती निर्मला द्विवेदी, मेरठ में सदस्य श्रीमती राखी त्यागी, हाथरस में सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित, बागपत में सदस्य श्रीमती मीना कुमारी, जालौन में सदस्य डा0 कंचन जायसवाल, महोबा में सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता, कानपुर देहात में सदस्य श्रीमती पूनम कपूर, चन्दौली में सदस्य सुश्री उषा रानी, फतेहपुर में सदस्य श्रीमती अनिता सचान, कन्नौज में सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, उन्नाव में सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला, जौनपुर में सदस्य श्रीमती शशि मौर्या, सुल्तानपुर में सदस्य श्रीमती सुमन सिंह, बिजनौर में सदस्य श्रीमती अवनी सिंह, कुशीनगर में सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी, पीलीभीत में सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति, मऊ में सदस्य श्रीमती अर्चना, बरेली में सदस्य श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल तथा हरदोई में सदस्य श्रीमती रंजना शुक्ला, महिला जनसुनवाई करेंगी।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा