पाकिस्तान में बस के खड्डे में गिरने से 28 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलट कर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। यह बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी और क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास खड्ड में गिर गई। रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। जियो न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। 

प्रमुख खबरें

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन