कर्नाटक में लगे कोरोना वैक्सीन के सबसे ज्यादा टीके, एक दिन में लगे 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। सुधाकर ने ट्वीट किया, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, अब सबसे तेज टीकाकरण अभियान बन गया है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी मंत्रिमंडल को लगा झटका, राजीव बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था। बृहस्पतिवार के दिन ही 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

प्रमुख खबरें

एकेडमी ने किया बड़ा ऐलान: 2029 से Oscar का सीधा प्रसारण YouTube पर, बदल जाएगा दशकों पुराना टीवी अनुबंध

करूर भगदड़ के बाद तमिलनाडु में विजय की पहली रैली, कहा- DMK एक बुरी ताकत और TVK पवित्र दल

Shehar Me Shor Hai। MGNREGA से कैसे अलग है VB-G RAM G Bill, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध?

सर्दियों में नहीं फटेंगे गाल, रात के सोते समय चेहरे पर इस तरह से लगाएं कैस्टर ऑयल, स्किन होगी ग्लोइंग