दिल्ली में कोरोना के मामलों में इजाफा, 290 मामले सामने आए; एक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को यहां साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली। विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,43,352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25,105 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा संक्रमण के नए मामले आए

राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 गृह पृथक-वास में हैं। दिल्ली में अब तक 14,43,352 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 249 मामले आए थे जो कि 13 जून के बाद सर्वाधिक मामले थे। सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 की संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत पहुंचने के साथ दिल्ली सरकार ने सोमवार से रात का कर्फ्यू से लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि अगर संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत पर स्थिर रहती है, तो चार चरणों वाली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत रात का कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ