नेपाल में भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के 290 तीर्थयात्री फंसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2018

बेंगलुरु। नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज इसकी जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है।

राज्य आपात अभियान केंद्र, राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गये हैं। अधिकारियों ने यहां कहा कि तीर्थयात्रियों को यहां तक कि खाद्य सामग्री की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA