उत्तराखंड में कोरोना के 298 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8552 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 298 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 8552 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 68 नए मामले देहरादून जिले में मिले हैं। उधमसिंह नगर में 56, हरिद्वार में 38, उत्तरकाशी में 34, पौडी में 33, टिहरी में 30, बागेश्वर में 21 मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 5427 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2989 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में कोविड 19 से 98 मरीजों की मौत हो चुकी और 38 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

प्रमुख खबरें

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC के पूर्व MLA Soham Chakraborty पर बढ़ई से मारपीट का आरोप, कोलकाता पुलिस में केस दर्ज