संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में 3,410 भारतीय सैन्यकर्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2017

सरकार ने आज बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में 3,410 सैन्यकर्मियों को तैनात किया है। लोकसभा में रामचंद्र निषाद के प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने कहा कि हाल ही में कांगो में हुए बम विस्फोट में 32 भारतीय शांति रक्षक घायल हुए थे जिनमें से 19 को हल्की चोटें आई थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में अस्पताल में छर्रे को निकालने के लिए 11 सुरक्षा कर्मियों की सर्जरी की गई। दो लोग छर्रे गहराई तक घुसने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे, इन्हें नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के तहत अस्पताल में भेजा गया।

 

मंत्री ने कहा कि दोनों का आपरेशन किया गया है और उनकी हालत स्थिर होने के बाद उनको भारत वापस भेज दिया गया था। भामरे ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में 3,410 सैन्यकर्मियों को तैनात किया है।

 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu: MK Stalin सरकार को झटका, राष्ट्रपति ने VC नियुक्ति पर विधेयक लौटाया

पूर्व सरकारों ने रामनगरी को किया लहूलुहान, लेकिन सनातन से ऊपर कोई नहीं, अयोध्या में बोले सीएम योगी

AIADMK की शक्ति प्रदर्शन: जिला सचिवों संग बैठक, चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी

सचिन के बेटे Arjun Tendulkar की नई पहचान: सगाई और IPL में LSG से नई शुरुआत