इंदौर मॉब लिंचिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, युवक के साथ मारपीट करने के बाद वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Aug 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से वीडियो वायरल हुआ है जहां एक युवक के साथ मॉब लिंचिंग हुई है। लोगों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। घेराव के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 14 धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक युवक चूड़ी बेचने पहुंचा था। वहां कुछ लोगों ने उसका नाम पूछने के बाद उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, सहित अन्य दस्तावेज और 25 हजार की चूड़ियों को लूट लिया।

दरअसल वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो वहां मौजूद लोगों से मुंबई बाजार में हुई घटना का बदला लेने के लिए उकसाता नजर आ रहा है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ 14 अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल,4 आरोपियों पर लगा देशद्रोह का मामला 

इस मामले में कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने ट्वीट कर इसे भगवा तालिबानी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इंदौर का यह VDO भगवा तालिबानियों का है,एक चूड़ी बेचने वाले मुस्लिम युवक को जिस अभद्र भाषा,जातीयता का उल्लेख कर मॉब लीचिंग किया जा रहा है,यह आतंकवाद है या राष्ट्रवाद!क्या कार्यवाही होगी या कुर्ते का रंग देखकर इन्हें “हिन्दूरत्न” से सम्मानित किया जाएगा? किधर ले जा रहे हैं देश को?”

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज