शिमला-मनाली की भीड़ से परेशान? चंडीगढ़ के पास इन 3 खूबसूरत हिल स्टेशनों पर मनाएं सुकून भरी छुट्टियां

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 29, 2025

शोजा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शोजा नाम की एक सुंदर जगह स्थित है, जहां पर लोग कम जाते हैं। कुछ लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते हैं। जब मनाली, शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर भीड़ होती है, तो कुछ यात्री शोजा में सुकून पल बिताते हैं। आपको बता दें कि, यह एक छोटा सा पहाड़ी गांव है, जो तीर्थन वैली के पास है। यहां पर न तो बड़े-बड़े होटल हैं और न ही पार्टी कल्चर। चारों तरफ देवदार और चीड़ के घने जंगल, छोटे-छोटे लकड़ी के घर। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है।

कनाताल (उत्तराखंड)

न्यू अनुभव के लिए आप उत्तराखंड के कनाताल घूमने जरुर जाएं। यहां पर भीड़ बहुत कम होती है। यह जगह मसूरी से ज्यादा दूर नहीं होती है। यहां पर आपको खुली सड़कें, साफ हवा और शांत माहौल का अनुभव होगा। यह जगह समुद्र तल से करीब 8,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कनाताल में पार्टी टूरिज्म जैसे लोकेशन नहीं मिलते, इसलिए ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ नहीं होती है।

पंगोट ( उत्तराखंड)

चंडीगढ़ से बेहद नजदीक है यह जगह। पंगोट नैनीताल के पास है। नैनीताल से बाहर 15 किमी दूर होने की वजह यहां आपको भीड़ कम देखने को मिलेगी। नैनीताल से 15 किलोमीटर दूरी पर पंगोट एक छोटा सा पहाड़ी गांव है। नए साल के समय नैनीताल में होटल फुल हो जाते हैं और सड़कों पर जाम मिलता है, तो यह जगह सुकून और शांति वाली हो जाती है। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बेहद शानदार है। 

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।