Adani bribery case: अमेरिका में अडानी ग्रुप के खिलाफ 3 मामले हुए कंबाइन, जानें किन-किन मुकदमों को जोड़ा गया?

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने 265 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत के आरोप में उद्योगपति गौतम अडानी और अन्य के खिलाफ चल रहे तीन मामलों को एक साथ जोड़ने का आदेश दिया है। अदालत ने फैसला सुनाया कि मामलों की सुनवाई एक साथ संयुक्त सुनवाई में की जाएगी। यह फैसला तब आया जब अदालत ने कहा कि ये मामले समान आरोपों और लेनदेन से उपजे हैं। जिन मामलों को एक साथ टैग किया गया है उनमें यूएस बनाम अदानी और अन्य सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) बनाम अदानी और अन्य (अडानी के खिलाफ सिविल मामला), और एसईसी बनाम कैबनेस (अन्य आरोपियों के खिलाफ सिविल मामला) शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: अडानी रिश्वतखोरी के आरोपों से लेकर पेटीएम बैंक प्रतिबंध, 2024 में भारत इन मुद्दों ने भारत को हिलाया

इससे पहले, अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि यह तथ्य अमेरिकी बैंकों और उन निवेशकों से छुपाया गया था जिनसे अडानी समूह ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए धन जुटाया था। अडानी समूह ने आरोपों को "निराधार" बताते हुए खंडन किया है और कहा है, "हम एक कानून का पालन करने वाला संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अभियोग आरोपों पर आधारित है, और साबित होने तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाता है। 

प्रमुख खबरें

ट्रेड से लेकर तकनीक में साथ देगा इटली, #MELODI मीटिंग यूरोप में भारत के रणनीतिक भविष्य को कैसे दे सकता है नई दिशा?

चीन-अमेरिका की निकटता से भारत के सामने वैश्विक चुनौतियाँ

Jan Gan Man: बांग्लादेशी घुसपैठियों के चेहरे पर दिख रहा खौफ, BSF को जमीन ट्रांसफर करने के CM Suvendu Adhikari के आदेश के बाद बदल रहे हालात

PM Modi की Norway यात्रा से पूरी दुनिया में मची हलचल, India की ताकत देखकर दंग रह गए यूरोपीय देश