3 दिन और 21 देश, नाचते-नाचते ट्रंप ब्राजील के बाद भारत पर लगाएंगे 500% टैरिफ, Sanctioning Russia Act की चर्चा हुई तेज

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपना टैरिफ बम दुनियाभर के देशों पर फोड़ रहे हैं। महज तीन दिन में 21 देशों पर अमेरिकी टैरिफ का ऐलान किया जा चुका है। जापान, कोरिया समेत 14 देशों को ट्रंप की तरफ से पहले तो टैरिफ वाला लेटर भेजा गया। उसके बाद 9 जुलाई को 7 और देशों की लिस्ट जारी की गई। इसमें ब्रिक्स में शामिल ब्राजील पर सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक के बाद एख उन देशों पर भारी भरकम टैरिफ का दबाव बना रहे हैं, जिन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील नहीं को लेकर कोई पहल नहीं की है। अब रूस पर नकेल कसने के लिए ट्रंप भारत को मोहरा बनाने की फिराक में हैं। 

इसे भी पढ़ें: Epstein files के पन्नों को सार्वजनिक करना अमेरिका पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता, एलन मस्क के ऐलान से मच जाएगा US में हंगामा

ये विधेयक इस साल अप्रैल में डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम की तरफ से पेश किए गए, जिसमें ये प्रावधान है कि अगर किसी ने रूस से तेल, यूरेनियम, गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी की तो उसके ऊपर कड़ी पेनाल्टी लगाई जाएगी। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, राष्ट्रपति ने संघर्ष को लम्बा खींचने के लिए पुतिन के प्रति बढ़ती निराशा भी व्यक्त की, तथा हाल ही में अमेरिकी रक्षा विभाग को यूक्रेन को और अधिक रक्षात्मक हथियार भेजने का निर्देश दिया, जो एक कठोर रुख का संकेत है। भारत और चीन को इसलिए इस बिल के जरिए अमेरिका निशाना बनाना चाहते है क्योंकि ये दोनों ही देश रूस के करीब 70 प्रतिशत तेलों की खरीदारी करते हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता