दिल्ली विधानसभा से 3 भाजपा विधायक सस्पेंड तो AAP विधायकों ने की मांग- केजरीवाल से माफी मांगें आदेश गुप्ता

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सोमवार का दिन काफी ज्यादा हंगामेदार रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिसको लेकर भाजपा के तीन विधायकों को आज दिनभर के लिए सस्पेंड कर दिया गया। 

AAP विधायकों ने की माफी की मांग

आम आदमी पार्टी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता की टिप्पणी पर नारेबाजी की और टिप्पणी को लेकर माफी मागने की मांग भी की। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी विधायकों ने आदेश गुप्ता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की भी मांग की। 

इसे भी पढ़ें: MCD unification Bill 2022: तीनों नगर निगम का होगा एकिकरण, केंद्र सरकार ने लोस में पेश किया बिल 

आपको बता दें कि दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल के विधानसभा तक में सोमवार की कार्यवाही हंगामेदार रही। जहां एक तरफ दिल्ली विधानसभा में कथित टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ तो वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीरभूम हिंसा मामले को लेकर हाथापाई तक हो गई। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 5 विधायकों को अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस