Auto Mobile: हो जाइए तैयार, 2023 में भारतीय बाजार में 3 इलेक्ट्रिक कारों की होगी धमाकेदार एंट्री

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अगले महीने दिल्ली ऑटो एक्सपो का आयोजन हो रहा है। ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कारों पर सबकी निगाहें होंगी। नई इलेक्ट्रिक कारों से  पर्दा भी उठेगा। आपको हम बताने जा रहे हैं कि इस बार ऑटो एक्सपो में कौन से इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: अब जल्दी ही दोपहिया वाहन भी होंगे एयरबैग से लैश

महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी

महिंद्रा अपनी शानदार गाड़ियों के लिए भारतीय बाजार में अलग पहचान बना चुका है। महिंद्रा की शानदार एसयूवी की डिमांड भी खूब है। महिंद्रा एक्सयूवी 400 को अगले साल बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। एक्सयूवी 400 स्टाइलिश लुक में सामने आ सकता है। इसमें कंपनी की ओर से तीन वैरीअंट दिए गए हैं। xuv400 महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। लुक के साथ-साथ इसमें अत्याधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं जो युवाओं को पसंद भी आएगा। कीमत को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। 

MG Air EV

भारतीय बाजार में एमजी की भी कार जबरदस्त तरीके से बिक रही हैं। आगामी ऑटो एक्सपो में नई MG Air EV को सामने लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे कंपटीशन के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। यह सीधे तौर पर टाटा टियागो EV को चुनौती देगी। इसे 20 से 25 किलो वाट बैटरी के साथ पेश किए जाने की संभावना है। वही इसकी कीमत 8-10 रुपये हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Bajaj ने पेश किया Pulsar P150, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा दमदार इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

BYD Atto 3

BYD की कार भारतीय बाजार में थोड़ी कम जानी पहचानी है। इसका नाम भी पुराना नहीं है। लेकिन यह लगातार भारतीय बाजार में वर्चस्व बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रही है। कंपनी की ओर से BYD Atto 3 लांच की जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय बाजार में यह शानदार प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी कीमत ऑन रोड करीब 37 लाख है। लुक्स और डिजाइन के मामले में कार बेहतरीन और शानदार है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ