गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुक्त कराई गईं 3 लड़कियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

पणजी। गोवा अपराध शाखा ने पणजी के निकट डोना पाउला में शुक्रवार देर रात एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया और तीन लड़कियों को मुक्त कराया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दीपेन्द्र सिंह, सरफराज खान, इस्माईल हनाबेरकाबादी और साजिद शेख के रूप में की गई है। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी तीन लड़कियों के साथ डोनापाउला आए, जहां से उन्हें ग्राहकों के पास भेजने की योजना थी। 

हालांकि, नाबालिगों को देर रात करीब डेढ़ बजे बचा लिया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी लड़कियों को पणजी के निकट मेर्सस में एक सरकारी संरक्षण गृह भेज दिया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा