भारत में मेडिकल सप्लाई के लिए तीन भारतीय-अमेरिकी भाई-बहनों ने जुटाए 2,80,000 डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2021

वाशिंगटन। तीन भारतीय-अमेरिकी भाई-बहनों ने भारत में कोविड-19 मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय ऑक्सीजन भेजने के मकसद से 2,80,000 डॉलर से अधिक राशि जुटाई है। गैर लाभकारी संगठन ‘लिटिल मेंटर्स’ के संस्थापकों जिया, करीना और अरमान गुप्ता ने अपने स्कूली मित्रों और उनके परिवारों की मदद से यह राशि एकत्र की, ताकि वे दिल्ली और इसके आस-पास के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक और वेंटिलेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों का प्रबंध कर सकें।

इसे भी पढ़ें: कैदियों के समझौते पर ईरान के दावों का अमेरिका ने किया खंडन, बढ़ा विवाद

इन बच्चों की आयु 15 साल है। तीनों बच्चों ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र अनुरोध यह है कि इन उपकरणों की जब आवश्यकता न हो, तो उन्हें लौटा दिया जाए, ताकि और कोई मरीज इनका इस्तेमाल कर सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन उपकरणों का अभाव है और प्रभावित आबादी बहुत अधिक है।’’ भाई-बहनों ने कहा कि वे जरूरतमंद लोगों संबंधी आंकड़ा तैयार करेंगे, ताकि आपूर्ति को उचित तरीके से मुहैया कराया जा सके और इसके लिए उन्हें सभी की मदद की आवश्यकता होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा