New Mexico के लास क्रूसेस शहर के यंग पार्क में कार शो के दौरान गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 15 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

लास क्रूसेस। न्यू मेक्सिको के लास क्रूसेस शहर में एक पार्क में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन दल घटना के बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे शहर के ‘यंग पार्क’ में पहुंचे। पार्क में कार शो आयोजित किया गया था और उसमें लगभग 200 लोग इकट्ठा हुए थे।

इसे भी पढ़ें: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में रह रहा : मीडिया रिपोर्ट

पुलिस को संदेह है कि ये दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना है जिसमें तीन लोग मारे गए और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में 19 साल के दो युवक और 16 साल का एक किशोर शामिल है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के नाम फिलहाल उजागर नहीं किए हैं। शहर के इस पार्क में हालांकि अवैध कार शो होना कोई नयी बात नहीं है लेकिन पहले क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी अधिक रहती थी।

लास क्रूसेस के दमकल विभाग के प्रमुख माइकल डेनियल ने बताया कि घायलों को तीन स्थानीय अस्पतालों और एल पासो के ‘यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया। लास क्रूसेस सिटी काउंसलर जोहाना बेनकोमो ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक ‘पोस्ट’ में इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी