एमपी में 12 से 14 साल तक के 3 लाख 44 हजार बच्चों को लगाया गया टीका

By सुयश भट्ट | Mar 24, 2022

भोपाल। देश में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है। लेकिन संक्रमण पर रोकथाम के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी के साथ ही चौथी लहर के भी आने की आशंका जताई जा रही है। और इसी कारण अब बच्चों को भी अब टीका लगाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में बुधवार से 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें:आतंकियों का एक और मददगार हुआ गिरफ्तार, विदिशा से अब्दुल करीम को किया अरेस्ट 

आपको बता दें कि 12 से 14 साल आयु वर्ग के बच्चों को कॉर्बेवैक्स लगाई जा रही है। टीकाकरण अभियान में टीके की दो डोज लगाई जानी है। पहले डोज के चार सप्ताह बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण सेंटर पर बच्चों को ORS का घोल पिलाया जाएगा। जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। पहले दिन भोपाल के 166 स्कूलों और 13 अस्पतालों में टीके लगेंगे। वहीं माता-पिता अपने 12 से 14 साल के बच्चों को घर से भोजन कराकर ही वैक्सीनेशन के लिए भेजें। वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केन्द्र पर रूकें।

प्रमुख खबरें

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

Amit Shah ने आतंकवाद रोधी प्रहार नीति के तहत हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर दिया जोर

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक