पाकिस्तान में लश्कर-ए-झांगवी के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, पुलिस के हाथों लगे डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

लाहौर। आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे प्रतिबंधित लश्कर-ए-झांगवी समूह के तीन आतंकवादियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने लाहौर से 95 किलोमीटर दूर गुजरांवाला जिले में उनकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, ‘‘पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) के तीन आतंकवादियों के गुजरांवाला जिले के मुख्य जीटी रोड पर होने और गुजरांवाला शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के बारे में गोपनीय सूचना मिली।’’

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान