एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हुई मौत, हाथियों का झुंड बना मौत का कारण

By सुयश भट्ट | Aug 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के अनुपुर जिले में बुधवार की रात्रि में बिजुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथियों ने बेलगांव बीट के गांव से बाहर रह रहे केवट परिवार पर हमला कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला है। विगत कुछ दिनों से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के गांव पर हाथियों के जंगलों में घूमने की सूचना वन विभाग को दी गई थी।

आपको बता दें कि अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत बिजुरी के साजाटोला बीट में कल हाथियों को दल को देखा गया था। इस घटना के बाद सूचना मिलते ही वन अमला और पुलिस दल घटनास्थल पर जा पहुंचा है। वहीं आस पास के गांव में हाथियों की मौजूदगी के कारण अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हाथियों के मूवमेंट को देखने के लिए वन अमला अब मुस्तैदी से लग गया है।

इसे भी पढ़ें:चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बोले तीखे बोल, कहा- जनता को गुमराह करना है कांग्रेस की मानसिकता 

वहीं मृतक सदस्यों में गया प्रसाद केवट, मुन्नीबाई बाई केवट और 4 साल का नाती मासूम राजकुमार शामिल हैं। जानकारी अनुसार गांव से बाहर खेत मे घर बनाकर रह रहा था। इसके साथ ही क्षेत्र में कई दिनों से हाथियों की मौजूदगी की खबर थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश