चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बोले तीखे बोल, कहा- जनता को गुमराह करना है कांग्रेस की मानसिकता

Vishwas sarang
सुयश भट्ट । Aug 26 2021 6:09PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके और देखे कि किस तरह से बीजेपी ने मध्य प्रदेश में सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ बताएं उनके राज में जब रेप हुए तो उन्होंने परिजनों से मुलाकात नहीं की।

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। विश्वास सारंग ने कांग्रेस की क्रांति पदयात्रा पर हमला बोला है। और कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस ने रिकॉर्ड बनाएं हैं। इसके साथ ही जनता को गुमराह करने की कोशिश की।

 

 इसे भी पढ़ें:कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान की अगस्त क्रांति पदयात्रा हुई समाप्त, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी बधाई

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके और देखे कि किस तरह से बीजेपी ने मध्य प्रदेश में सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ बताएं उनके राज में जब रेप हुए तो उन्होंने परिजनों से मुलाकात नहीं की। कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि सरला मिश्रा, नैना सहानी मामले में बताएं। 

 

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज पर कमलनाथ का तंज, कहा- मुंबई जाइए, कलाकारी करिए, प्रदेश का नाम रोशन करिए 

वहीं इंदौर में कांग्रेस के भगवा झंडा फहाने पर सारंग ने तंज कसा है। मंत्री सारंग ने कहा कि भगवा हाथ में लेने से काम नहीं होता है। भगवा को आतंकवादी से जोड़ते हैं। मन मस्तिष्क में कांग्रेस भगवा स्थापित करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने हिन्दू-हिंदुत्व और विचारधारा को बदनाम करने का काम किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़