जम्मू कश्मीर में जिंदा पकड़े गए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकवादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो नेताओं की हत्या समेत चार आतंकवादी वारदात में शामिल हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर तक चार वारदातों में शामिल तीन आतंकवादी गिरफ्तार किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी पहचान निसार अहमद शेख, निशाद अहमद और आजाद हुसैन के रूप में की गयी है और ये तीनों किश्तवाड़ के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि 2017-18 में चिनाब घाटी में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के मामले में वांछित संगठन के अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप