3 मंत्रियों को बेस्ट मंत्री का मिला अवार्ड, विधायकों को उत्कृष्ट MLA का मिला सम्मान

By सुयश भट्ट | Mar 09, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने 3 मंत्रियों को बेस्ट मंत्री का ऑवार्ड दिया।

इसे भी पढ़ें:यूथ कांग्रेस के एमपी प्रभारी ने थामा "आप" का हाथ, कमलनाथ के गढ़ में मची उथल पुथल 

वहीं भीकनगांव खरगोन से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह और महिदपुर से बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान को उत्कृष्ट विधायक अवार्ड दिया गया।

आपको बता दें बीते 12 सालों से संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों का वितरण बंद था। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की पहल पर इस साल से इनका वितरण फिर से शुरू किया गया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान नेता, प्रतिपक्ष कमलनाथ भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Himanshu Dhillon ने जीता 10m एयर राइफल में रजत पदक

Kerala Rain Havoc | केरल में कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 5 की मौत और 2 लापता

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर