UP में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या में आई गिरावट

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 23, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,908 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 03 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,65,95,227 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 तथा अब तक कुल 16,87,343 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 94 एक्टिव मामले हैं। 

इसे भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का 25 नवंबर को शिलान्यास करेंगे PM मोदी, काले कपड़ों में नहीं होगी किसी की भी एंट्री 

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 15,57,596 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,63,53,283 तथा दूसरी डोज 4,38,40,003 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 15,01,93,286 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota