तीन पाकिस्तानियों को दिया जाएगा मेडिकल वीजा: सुषमा स्वराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2017

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि नौ वर्षीय एक बच्ची समेत तीन पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में चिकित्सकीय उपचार के लिए वीजा दिया जाएगा। पाकिस्तानी नागरिक दानिश मेमन ने अपनी बच्ची मारिया के उपचार के लिए वीजा दिए जाने का अनुरोध किया था। बच्ची थैलेसीमिया से पीड़ित है। सुषमा ने कल रात इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से तत्काल वीजा दस्तावेज जारी करने को कहा।

सुषमा ने ट्वीट किया,‘‘ मारिया दानिश- मैं पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से तत्काल आपका वीजा जारी करने के लिए कह रही हूं।’’ इसके अलावा मरियम आसिम ने अपने पिता के लिए मेडिकल वीजा जारी किए जाने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत वीजा जारी करेगा। सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘कृपया अपने दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से संपर्क करें। हम वीजा जारी करेंगे।’’

विदेश मंत्री ने एक अन्य पाकिस्तानी महिला फारिहा उस्मान के वीजा जारी करने के अनुरोध को स्वीकार किया। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत पर मानवीय मामलों का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत पर आरोप लगाया था कि वह उसके चुनिंदा नागरिकों को मेडिकल वीजा दे रहा है और यह करूणा की भावना दर्शाना नहीं बल्कि ‘‘सोची समझी राजनीति’’ है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई