UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

By अनन्या मिश्रा | Dec 30, 2025

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से अब निगेटिव मार्किंग का प्रावधान हटा दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी इजाजत दे दी है। ऐसे में अब गलत उत्तर देने पर भी नंबर नहीं काटे जाएंगे। प्रदेश सरकार के इस फैसले पर लाखों युवाओं ने राहत भरी सांस ली है। पहले गलत उत्तर देने पर नंबर कट जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वहीं इस सहमति के बाद अभ्यर्थी अधिक आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे।


वैकेंसी आने में देरी क्यों

दूसरी तरफ लंबे समय से वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के एक बड़े वर्ग ने तुरंत नोटिफिकेशन जारी करने और उम्र में छूट देने की मांग तेज कर दी है। वहीं उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड पर लंबी देरी का आरोप लगाया है। कई युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर यूपी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते हुए ओवरएज होनी की चिंता जताई है। वहीं #UP_Constable_Vacancy हैशटैग 52,000 से अधिक पोस्ट पर ट्रेंड कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Study Abroad Tips: 'स्मार्ट' स्टडी Abroad प्लान, जनवरी इनटेक के छिपे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे


इससे पहले भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर देने पर आधा अंक काट लिया जाता था। लेकिन अब निगेटिव मार्किंग सिस्टम में बदलाव कर दिया गया है। वहीं सही उत्तर देने पर दो अंक मिलते हैं। एक गलत उत्तर देने पर आधा अंक काट लिया जाता था। जिसके बाद कैंडिडेट्स के पास 1.5 अंक रह जाते थे, लेकिन अब गलत जवाब देने पर अंक नहीं कटेंगे।


बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती प्रोसेस दिसंबर 2025 में शुरू होने वाली थी। ऐसे में इन पदों को आवेदन करने की लास्ट डेट जनवरी 2026 में आती। लेकिन प्रोसेस शुरू नहीं होने के कारण युवाओं को एज एलिजिबिलिटी का डर सता रहा है।


इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल होनी चाहिए। वहीं महिलाओं की आयु सीमा 28 साल है। वहीं लंबी देरी होने पर उम्मीदवार तीन साल का एज रिलैक्सेशन की मांग कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate