प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने को निकले तीन यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, छह अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। इस घटना में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, छह यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक और घायल यात्री राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर क्षेत्र से निकले थे। अधिकारियों के मुताबिक, बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र में एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई, जिससे उसमें सवार सजन (30), रुकदेव (45) और बस चालक अकरम रजा (28) की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Defamation case: राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय आज सुनाएगा फैसला

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। बघेल ने ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने के लिए आ रहे तीन लोगों के बस हादसे में जान गंवाने से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इस कठिन समय में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी

West Bengal में 1 लाख कर्मचारियों का Salary Hike, 390 करोड़ का खर्च