रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के 3 दावेदारों ने की बाइडन की कड़ी आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

नेब्रास्का सिटी (अमेरिका)। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के तीन दावेदारों ने अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त करने के तरीके को लेकर रविवार को राष्ट्रपति जो बाइडन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाइडन प्रशासन ने सेना की वापसी की प्रक्रिया को अंजाम दिया वह खुद को कमजोर और विरोधियों का उत्साह बढ़ाने वाला था। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज और पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, नेब्रास्का सिटी में गवर्नर पीट रिकेट्स द्वारा आयोजित चंदा एकत्र करने के एक वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, “आज अमेरिका का प्रत्येक दुश्मन ओवल कार्यालय में बैठे व्यक्ति की कमजोरी जानता है और उनमें से सभी को पता चल गया है कि राष्ट्रपति कमजोर तथा अप्रभावी हैं।” पूर्व उपराष्ट्रपति पेंस ने कहा, “जो अराजकता फैली, और नेब्रास्का के एक सैनिक समेत 13 सैनिकों की क्षति से मुझे बहुत पीड़ा हुई क्योंकि यह कभी नहीं होना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi