बुरी तरह से पिटकर पड़ोसियों से माफी मांगता फिर रहा है, ट्रंप ने ईरान को किया बेइज्जत, बताया मिडिल ईस्ट का लूजर

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को दावा किया कि ईरान हार गया है और उसने मध्य पूर्व के पड़ोसियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और माफी मांग ली है। ट्रम्प की ये टिप्पणियां ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन द्वारा शनिवार को तनाव कम करने के संकेत देने और पड़ोसी देशों से हमलों के लिए माफी मांगने के कुछ ही घंटों बाद आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं को निर्देश दिया गया है कि पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न करें या मिसाइलें न दागें जब तक कि उन पर वहीं से हमला न किया जाए।

इसे भी पढ़ें: हमें माफ कर दो...बैकफुट पर आया ईरान, राष्ट्रपति ने किया साफ, पड़ोसी देशों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे

इसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान द्वारा अपने पड़ोसियों पर गोलीबारी न करने का वादा केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए लगातार हमलों के कारण ही संभव हो पाया। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर तीखे पोस्ट में कहा कि ईरान, जिसे बुरी तरह पीटा जा रहा है, ने अपने मध्य पूर्वी पड़ोसियों से माफी मांग ली है और आत्मसमर्पण कर दिया है, और वादा किया है कि वह अब उन पर गोलीबारी नहीं करेगा। यह वादा केवल अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के कारण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान मध्य पूर्व पर कब्जा करने और शासन करने की कोशिश कर रहा है और हजारों वर्षों में यह पहली बार है कि ईरान अपने आसपास के मध्य पूर्वी देशों से हारा है।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने YSRCP पर लगाया निकाय चुनावों में हिंसा और आपराधिक राजनीति का आरोप

NIA ने Punjab रेल विस्फोट मामले में 6 आरोपियों पर दाखिल की Chargesheet

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर