बोरिस, ट्रस से सुनक तक और अब स्टार्मर, 3 साल, 14 दौर की बातचीत, आखिरकार साइन हुई डील, क्या है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट? लंदन से सस्ता सामान भारत आने वाला है

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2025

आखिरकार वो दिन आ ही गया जब भारत और ब्रिटेन के बीच वो व्यापार समझौता साइन हो गया। जिसका इंतजार पिछले तीन साल से किया जा रहा था। खास बात ये है कि ये सिर्फ एक डील नहीं बल्कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों को एक संदेश है जो डेडलाइन की तलवार लटकाकर भारत से डील साइन करवाना चाहते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूके दौरा शुरू हो चुका है और इस दौरे में सबसे बड़ी घोषणा हो गई है। भारत और यूनाइटेज किंगडम के बीच बहुप्रतिक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए हैं। करीब तीन साल और 14 दौरों की बातचीत के बाद आखिरकार ये समझौता हुआ। बोरिस जॉनसन से लेकर लिज ट्रस और फिर सुनक तक कई ब्रिटिश प्रधानमंत्री आए और गए लेकिन भारत ने अपने धैर्य और डिप्लोमेसी से आखिरकार इस डील को फाइनल करवा लिया। 

क्या-क्या सस्ता होगा?

वस्त्र एवं परिधान

रत्न, आभूषण एवं चमड़ा

इंजीनियरिंग सामान एवं ऑटो कंपोनेंट

आईटी एवं व्यावसायिक सेवाएँ

फार्मास्युटिकल्स एवं चिकित्सा उपकरण

खाद्य प्रसंस्करण, चाय, मसाले एवं समुद्री उत्पाद

रसायन एवं विशिष्ट सामग्री

हरित ऊर्जा एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी

मादक पेय पदार्थ (यूके को लाभ)

इसे भी पढ़ें: 4 पर चली चर्चा, एक पर बनी सहमति, फाइल हुआ नए उपराष्ट्रपति का नाम! बीजेपी के लिए साबित होंगे दूसरे एपीजे अब्दुल कलाम

डील मजदूरों की तनख्वाह बढ़ाएगी

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) साइन हो गया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के पीएम कीर स्टार्मर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए बड़ा लाभ लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि ये डील मजदूरों की तनख्वाह बढ़ाएगी, जीवन स्तर सुधारेगी और कामकाजी लोगों की जेब में ज़्यादा पैसा डालेगी। ये नौकरियों और बिजनेस के लिए फायदेमंद है। इससे व्यापार सस्ता, तेज़ और आसान बनेगा। एफटीए के तहत कई उत्पादों पर टैरिफ खत्म किया गया है, जिससे भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार का रास्ता पहले से कहीं ज्यादा सुगम और लाभकारी बन जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला