Goa की दो लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक हुआ 30.94 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

पणजी। गोवा की दो लोकसभा सीटों पर मंगलवार को सुबह 11 बजे तक औसतन 30.94 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तटीय राज्य गोवा में उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा दोनों संसदीय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 30.94 फीसदी मतदान हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी गोवा में यह 30.31 प्रतिशत और दक्षिण गोवा में 31.56 प्रतिशत था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 1,725 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh की नौ लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिन के अंत में मतदाताओं के बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है। राज्य में 1,725 मतदान केंद्र हैं जिसमें 863 उत्तरी गोवा सीट पर और 862 दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। गोवा की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। उत्तर और दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्रों में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश