चीन में जंगल की आग बुझाने के दौरान 30 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन में दूर-दराज पहाड़ों के आसपास जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे दमकल विभाग के 27 कर्मियों समेत 30 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘चाइना डेली’ ने चीनी सेना के आधिकारिक अंग ‘पीएलए डेली’ के हवाले से कहा कि दमकल कर्मियों को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के लिआंगशान यी स्वायत्त क्षेत्र में शनिवार से भड़की आग को बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया था। सिचुआन प्रांत के लिआंगशान यी स्वायत्त क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार अचानक हवा की दिशा बदलने से आग और भड़क गयी और इसके कारण रविवार दोपहर तक करीब 30 लोगों का कोई अता-पता नहीं था।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 689 लोगों को वहां से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। दमकलकर्मी अब भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय द्वारा भेजी गयी एक टीम बचाव कार्य में मदद के लिए लियांगशान के मुलि काउंटी पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष में चीन की चुनौतियों से निपटने के लिये अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि शांक्शी के उत्तरी प्रांत में एक अन्य जंगल में दो दिन से भड़की आग पर रविवार को काबू पा लिया गया। शांक्शी के उत्तरी प्रांत में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कम से कम 9,000 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi पर घर में Ganesh Visarjan करते समय अपनाएं यह सही विधि

Mumbai में Ganesh Visarjan पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 25,000 BMC कर्मी तैनात

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल