30 सांसदों ने कर दी ट्रूडो को हटाने की डिमांड, 70% आबादी भारत से रिश्ते बिगाड़ने का मान रही आरोपी, 24 घंटे में ही पूरा हो गया बदला

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2024

भारत को आंखें दिखाने वाले कनाडा को 24 घंटे के भीतर इतना तगड़ा झटका लगा है, जिसने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नींद उड़ा दी है। भारत के एक एक्शन ने कनाडा को दो टुकड़ों में तोड़ दिया है। एक तरफ खालिस्तानी और कुछ लोग ट्रूडो का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ 70 प्रतिशत कनाडा ट्रूडो से बगावत कर चुका है। भारत ने 24 घंटे में ही ऐसा दांव खेल दिया जिसने बगावत की चिंगारी को आग में बदल दिया। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि भारत और कनाडा विवाद में अब ओटावा की आधी से अधिक जनता भारत के साथ आकर खड़ी हो गई है। कनाडा के आम लोग, वहां के पत्रकार, विपक्षी दल और यहां तक की जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के 30 सांसद वही बोल रहे हैं जो भारत कह रहा है। कनाडा की 70 प्रतिशत आबादी जस्टिन ट्रूडो को ही भारत से रिश्ते बिगाड़ने का आरोपी मान रहे हैं। जस्टिन ट्रूडो की पॉपुलैरिटी रेटिंग इस वक्त कनाडा में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका, ब्रिटेन को साथ लेकर भारत को घेर रहे थे ट्रूडो, तभी मोदी की रूस यात्रा को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

इन आरोपों पर कनाडा के विपक्षी दल ने चीन वाले आरोपों पर ट्रूडो से सबूत मांगे हैं। ठीक उसी तरह जैसे भारत ने ट्रूडो से निज्जर हत्या मामले में भारतीय अधिकारियों की हत्या को लेकर सबूत मांगे हैं। ट्रूडो को हटाने के लिए सांसद एकजुट हो रहे हैं। लगभग 30 सांसदों ने लिखित में एक दस्तावेज दिया है, जिसमें ट्रूडो के लीडरशिप से हटने की डिमांड है। कनाडा में विपक्षी दलों ने ट्रूडो सरकार के रुख़ पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों के कई नेताओं का कहना है कि ट्रूडो इस मुद्दे को भुनाने में लगे हैं। विपक्ष के नेता पियर पॉलिवेयर ने इस मुद्दे को सुलझाने में ट्रूडो सरकार को नाकाम बताया। कनाडा कि एक अन्य विपक्षी पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ़ कनाडा के प्रमुख मैक्सिम बर्नियर ने जस्टिन ट्रूडो पर आरोप लगाया कि वो इस मुद्दे का इस्तेमाल दूसरे मुद्दों से भटकाने के लिए कर रहे हैं। वहीं कनाडा के हिंदू सांसद चंद्रा आर्या ने कनाडा में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल किए हैं।  

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर