उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का बढ़ा खतरा, कानपुर में 30 नये मरीज आये सामने, सीएम योगी ने जारी किए नये आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

कानपुर, (उत्तर प्रदेश)। कानपुर में 30 और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में जीका वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में 30 और लोगों में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला पिछली 23 अक्टूबर को सामने आया था जब भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी इसकी चपेट में आए। तब से अब तक यह संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। वायुसेना केन्द्र के आसपास के इलाकों में लोगों के नमूने एकत्र किये गये थे, जिन्हें जांच के लिये लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पहुंचे, मंदिर में पूजा अर्चना की, रुद्राभिषेक भी किया

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिये हैं।

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut का दावा: Election Commission के खिलाफ Mumbai में उतरेगा संयुक्त विपक्ष

PM Narendra Modi 3 नवंबर को Baramati में करेंगे Prerna Sthal का उद्घाटन

पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को उड़ाने का किया ऐलान!

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता को Azad Maidan में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली