डीआर कांगो में नौका हादसे में 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

किंशासा। पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक झील में एक नाव डूबने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लापता हो गए। इनोंगो के मेयर साइमन मबो वेम्बा ने मीडिया को बताया कि अभी तक 30 लोगों के शव मिले हैं जिनमें 12 महिलाएं, 11 बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं। हादसा माई-एनदोम्बे झील में शनिवार रात को हुआ।

मेयर ने कहा, ‘‘यह मृतक संख्या अंतिम नहीं है।’’ यात्रियों की सटीक संख्या का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि नौका में कई अवैध प्रवासी भी हो सकते हैं। कांगो की नौकाओं में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान होने के कारण हादसे होना आम बात है।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील को बड़ा गैर-नाटो सहयोगी बनाना चाहता है अमेरिका

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह