Pakistan के बलूचिस्तान में विस्फोटों में 30 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2024

कराची। पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 40 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। पहली घटना में, पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर एक भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। एक घंटे से भी कम समय के बाद, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के चुनाव कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और 22 अन्य घायल हो गए। दोनों विस्फोटों की जिम्मेदारी किसी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है। 

ईसीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन आतंकी हमलों के अपराधियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ बलूचिस्तान के गृह मंत्री जान अचकजई ने हमलों की निंदा की और कहा कि चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। कार्यवाहक गृह मंत्री गौहर इजाज ने पिशिन में निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है। मंगलवार को प्रांत के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा चौकियों, चुनाव प्रचार कार्यालयों और रैलियों पर 10 ग्रेनेड हमले किए गए। रविवार के बाद से, प्रांत में लगभग 50 ऐसे हमले हुए हैं और सिबी शहर में एक घटना में हमलावरों ने नेशनल असेंबली के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार की एक चुनावी रैली को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Remo Fernandes ने London में दिया अंतिम शो, स्वास्थ्य कारणों से Live Concerts को कहा अलविदा

Thane court ने POCSO case में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई

Telangana में 33 साल के CA ने जुए में घाटे के बाद हीलियम गैस सूंघकर जान दी

Goldy Brar बनकर Delhi के कारोबारी से फिर मांगी 5 करोड़ रुपये रंगदारी