अमेरिका में यूरोपीय वस्तुओं पर 30 प्रतिशत शुल्क से व्यापारिक संबंध बिगड़ने का खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यूरोपीय संघ (ईयू) पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की। इस कदम का अटलांटिक के दोनों ओर की कंपनियों और उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। इन शुल्क के कारण अमेरिका में फ्रांसीसी पनीर और इतालवी चमड़े के सामान से लेकर जर्मन इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पेनिश दवाइयों तक, सब कुछ महंगा हो सकता है। अप्रैल में, ट्रंप ने यूरोपीय संघ के उत्पादों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा था, जो उन देशों पर लक्षित शुल्क की एक शृंखला का हिस्सा था जिनके साथ अमेरिका का व्यापार असंतुलन है।

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट के अनुसार, वस्तुओं और सेवाओं में यूरोपीय संघ-अमेरिका व्यापार का मूल्य 2024 में 1.7 लाख करोड़ यूरो (दो लाख करोड़ डॉलर) या औसतन 4.6 अरब यूरो प्रतिदिन होगा। यूरोप को अमेरिका का सबसे बड़ा निर्यात कच्चा तेल है, उसके बाद फार्मास्यूटिकल्स, विमान, वाहन और चिकित्सा एवं नैदानिक उपकरण हैं। यूरोप से अमेरिका को सबसे ज़्यादा निर्यात दवाइयां, कार, विमान, रसायन, चिकित्सा उपकरण, और शराब व स्पिरिट्स हैं।

प्रमुख खबरें

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई

Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe

Yes Milord: जज ही बदल दिया! ज्ञानेश कुमार की बेटी और नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट में किसने बचाया?